उत्तर प्रदेश के जालौन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दरअसल, यहां एक दूल्हे का सपना तब टूट गया जब सुहागरात के पहले दुल्हन कैश और जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई। इस बात की जानकारी सामने आते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने थाने में जाकर दुल्ळन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जालौन कस्बे के एक गांव का है। दरअसल, यहां एक दूल्हे की मां ने पुलिस में शिकायत की है कि वो अपने बेटे के लिए रिश्ता ढूंढ रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक बिचौलिये से हुई। बिचौलियों ने रिश्ता दिलाने के एवज में 70 हजार की मांगी। जिसके बाद युवक की शादी गोरखपुर निवासी पूजा नाम की लड़की से तय हुई।

दूल्हे पक्ष के लोग लड़की से दूल्हे की शादी करवा दी। बड़ी धूमधाम से ये शादी हुई और सुहागरात के दिन दूल्हा अपने कमरे में दुल्हन का इंतेजार कर रहा था। इस बीच उसे पता चला कि दुल्हन घर से गायब है। ये बात जैसे ही परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया और नई-नवेली दुल्हन की खोजबीन शुरू की गई। परिजनों को पता चला कि दुल्हन के लिए जो गहने लिए तो वो भी घर मे नहीं है। साथ ही कैश भी गायब है।
- बंजर भूमि को ‘पुष्प वाटिका’ बनाने वाली शिक्षिकामणिप्रभा त्रिपाठी सेवानिवृत्त..30 वर्षों के सेवाकाल के बाद नम आँखों से दी गई विदाई.. - April 29, 2026
- शिक्षा व्यवस्था को मिलेगी नई धार: मुकेश कुर्रे ने संभाला बरमकेला बीईओ का पदभार..कर्मचारी फेडरेशन ने किया भव्य स्वागत.. - April 29, 2026
- डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव बने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के नए CMHOस्वास्थ्य सेवाओं में जगी नई उम्मीद.. - April 29, 2026
