बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के थाना अलापुर क्षेत्र में एक पंद्रह वर्षीय किशोरी को उसके पड़ोस में रहने वाले दो भाईयो ने कथित रूप से बलात्कार के बाद तीन मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार की इस वारदात के बाद पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दातागंज क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी के के तिवारी ने बताया कि जिले के अलापुर थाना इलाके की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ मंगलवार रात उसके पड़ोस के रहने वाले राजीव एवं आशीष ने लड़की के साथ उस समय कथित रूप से बलात्कार किया जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी। दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों का आरोप है कि दोनों आरोपी उसको मुंह बंद करके अपने मकान में ले गए और बलात्कार किया। इसके बाद उसको मकान की तीसरी मंजिल पर ले जाकर नीचे फेंक दिया।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
