काजोल बॉलीवुड की मोस्ट टैलेंटेड और पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं. काजोल ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस के लाइफस्टाइल को देखकर लगता है कि वे दिल खोलकर खर्च करती हैं लेकिन सच्चाई ये है कि काजोल को फिजूलखर्ची पसंद नहीं है.
उन्हें उनके दोस्त करण जौहर द्वारा कंजूस का टैग भी दिया गया है. हालांकि, अजय देवगन काजोल के इस स्वभाव से बेहद खुश रहते हैं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी एक फिल्म से करोड़ों में फीस वसूलते हैं. हर कोई यही सोचता है कि एक्टर काफी लैविश लाइफ जीते हैं लेकिन सलमान खान आज भी अपने माता-पिता के साथ 2 बीएचके फ्लैट में रहते हैं और आज भी सोफे पर सोते हैं.
एक्टर के पास बेशुमार धन दौलत है लेकिन सलमान खान बहुत ज्यदा खर्चे करना पसंद नहीं करते हैं. टाइगर 3 स्टार के पास महंगे फोन भी नहीं हैं और वह छोटे एंड्रॉइड मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं. सलमान खान सादा जीवन और उच्च विचार का बेस्ट एग्जाम्पल सेट करते हैं.
जॉन अब्राहम को भी महाकंजूस माना जाता है. वे दो टी-शर्ट और एक जोड़ी जींस और एक चप्पल में अपनी लाइफ बिता सकते हैं. हालांकि उन्हें अपने व्हील्स पर पैसा खर्च करना पसंद है और उनके पास शानदार बाइकें हैं. वह जितना हो सके अपनी लाइफ काफी ज़मीनी तरीके से जीते हैं.
सारा अली खान नवाबी खानदान से हैं लेकिन ये एक्ट्रेस रियल लाइफ में काफी कंजूस बताई जाती हैं. अक्सर सारा काफी सिंपल ड्रेसेस में ही स्पॉट की जाती हैं अपनी सादगी में भी वे दिल जीत लेती हैं. इस एक्ट्रेस के पास कोई महंगी कार भी नहीं है और वह रेग्यूल और सस्ती कार में ट्रैवल करना पसंद करती है.
कपिल शर्मा के शो में विक्की कौशल ने सारा अली खान की कंजूसी का खुलासा किया था. विक्की ने बताया था कि सारा ने अपनी मां को 1600 के टॉवल खरीदने पर डांट लगाते हुए कहा था कि इतने महंगे टॉवल कौन खरीदता है. वैनिटी में तो फ्री का ही टॉवल मिलता है
तू झूठी मैं मक्कार के दौरान श्रद्धा कपूर की कंजूसी का भी खुलासा हुआ था. एक्ट्रेस ने खुद बताया था कि वे आज भी सेल में खरीदे कपड़े पहनती हैं.
- 13 सितंबर 2026 का राशिफल: आज किस्मत देगी साथ, इन राशियों के लिए बन रहे धन और सफलता के प्रबल योग.. - September 13, 2026
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
