अयोध्याः उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां संदिग्ध परिस्थिति में 53 वर्षीय एक कमांडेंट राम प्रसाद को गोली लग गई। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिसर में मौजूद अधिकारियों ने घायल को तत्काल अस्पताल पंहुचाया। यहां से डॉक्टरों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार को शाम लगभग छह बजे की है। पुलिसकर्मियों को पीएसी कैम्प से तेज गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो अमेठी के जायस निवासी 32वीं बटालियन के पीएसी कमांडो रामप्रसाद (50) पुत्र अवसान जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। यह देखते ही परिसर में अफरातफरी मच गई। एक्सरे में गोली सीने के बाएं तरफ लगते हुए निकलने की बात सामने आ रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




