2 करोड़ रूपये के धोखाधड़ी का आरोपी शिवा साहू खुलेआम घूम रहा था रायकोना में? पुलिस के आने के पहले हो गया फरार आरोपी के पिता और भतीजा मिथिलेश साहू को पुलिस ने पूछताछ के लिये पक़ड़ा, रायकोना का महाठग शिवा साहू के 5 करोड़ से ज्यादा की चारपहिया वाहन हुई जप्त, गांव के निवासियो को रिवाल्वर दिखाकर डराया शिवा नें?,

img-20240326-wa00178979284274718808472-1024x768.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़/सरसीवा,
30 प्रतिशत का ब्याज देकर करोड़ो रूपये का ठगी करने वाला महाठग शिवा साहू को पुलिस टीम देश मे खोज रही है और वह अपने गांव में आराम से रह रहा है। छुपकर रहने वाली भी बात नही है बल्कि शिकायतकर्ताओ को खुलेआम धमकी दिया जा रहा है रिवाल्वर दिखाया जा रहा है। रायकोना गांव के ही कुछ युवको की शिकायत पर सरसीवां पुलिस हरकत में आई किन्तु जब तक पुलिस की टीम रायकोना पहुंची तब-तक शिवा अपने गैंग के साथ फरार हो गया। वही पुलिस ने पूछताछ के लिये शिवा साहू के पिता और भतीजा को थाना सरसीवां लेकर आ गई। साथ मे बेनामी संपत्ति के रूप मे गांव में रखे लगभग 5 करोड़ रूपये से अधिक की दुपहिया और चारपहिया वाहनो को जप्ती बना लिया। चार सौ बीसी का आरोपी शिवा साहू और उसके साथियो पर गैरजमानती धाराओ मे अपराध दर्ज है किन्तु जिस प्रकार कर लापरवाही पुलिस इस प्रकरण में कर रही है उससे ऐसा लग रहा है कि नया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अपराध और पुलिस मजाक बन गया है।
आज 25.03.2024 होली पर्व के दिन रायकोना निवासी शिवा साहू द्वारा पैसा डबल करने के हाईप्रोफाइल मामले ने नया मोड़ ले लिया है जहाँ करोड़ो रुपयों के धोखाधड़ी मामले में एफआईआर होने के बाद भी शिवा और साथियों को पुलिस पकड़ने अब तक निःशक्त नजर आ रही है | वही प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले कुछ दिनों से शिवा के खुलेआम घूमने और अपने गृह ग्राम रायकोना में अपने निवास में ही रहने की चर्चा जोरों पर थी जहाँ पुलिस प्रशासन शिवा को पकड़ने में असक्षम नज़र आई वही प्रशासन के ढील के चलते शिवा अपनी अग्रिम बेल कराने के जद्दोजहद में लगा हुआ था जहाँ सारंगढ न्यायालय में उसने अग्रिम जमानत की अपील की है जिसकी सुनवाई जल्द होगी औऱ यदि जमानत खारिज होती है तो इसके पश्चात उच्च न्यायालय से जमानत की जुगाड़ में लगा हुआ है इसी बीच बड़ी खबर छन कर सामने आई है कि शिवा साहू एवं उसके गुर्गो ने गांव के ही एक् व्यक्ति को काले रंग की रिवाल्वर दिखाकर जान से मार देने की धमकी दी जिससे जैसे तैसे प्रार्थी साहू अपनी जान बचाकर थाना सरसींवा पहुचकर इस बात की शिकायत की जहाँ पुलिस विभाग हरकत में आई और टीम तैयार कर रायकोना गांव पहुंची जहां से शिवा साहू एवं साथी भाग चुके थे या यूं कहें किसी मुखबिर द्वारा भगा देने का भी अंदेशा है । टीम ने मौके पर पहुंच कर शिवा साहू के अलग अलग नाम पर ली हुई लग्जरी गाड़ियां (कार एवं मोटरसाइकिल)और ट्रेक्टर एवं पिकप को जब्त कर थाने ले आई । वही खबर यह भी है कि शिवा के पिता को पूछताछ के लिए एवं एक आरोपी को पुलिस थाने ले जाया गया है पर पुलिस प्रशासन ने अब तक इस मामले में पुष्टि नही की है । जिससे इस हाईप्रोफाइल मामले में आम जनता के बीच पुलिस विभाग की भूमिका अब तक संदिग्ध ही नज़र आ रही है जहाँ विभाग आरोपी के भाग जाने एवं एक गोल्डन कलर के वजनदार लाइटर वाले गन के बारे में बात कर रही वही प्रार्थी द्वारा काले रंग के पिस्टल के बारे बताया गया जहां दोनों बाते भिन्न भिन्न है ।
प्रार्थी मनीष साहू का कथन है कि आज जब शिवा के पिता उसके घर के सामने होली की बधाई देने आए थे तभी कुछ समय उपरांत वहाँ बीएमडब्लू की सफेद रंग की मोटरसाइकिल में फरार आरोपी शिवा साहू वहाँ पहुंचकर ये जुटहा मन से का बात करत हस कर के कहने लगा जिसके बाद तुम लोग ही मीडिया और पुलिस से मिले हो ,कहां है तुम.. मैं सब जानता हूँ कहकर वह एक काले रंग की पिस्टल निकाल कर जान से मरदूंगा कहकर डराने धमकाने लगा जिसके पश्चात वह पिता एवं अन्य के बीच बचाव करने पर वहाँ से चला गया तब मनीष ने सूझबूझ दिखाते हुए जान बचाते हुए थाना सरसींवा को उक्त बात शिकायत करने सरसींवा पहुंचा वही कुछ मीडिया साथियों को भी समस्त बातों की जानकारी दी । जहाँ से पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम लेकर रायकोना पहुंची तब तक शिवा साहू फिर से गांव से फरार हो चुका था या यूँ कहे किसी मुखबिर से पहले ही छापेमारी की सूचना आरोपी को मिल चुकी थी । पर टीम ने शिवा के घर पहुंचकर खोजबीन की जहाँ एक दरवाजा बंद भी था टीम चाहती तो दरवाजा तोड़ अंदर जांच कर सकती थी जहाँ आरोपी के छुपे होने का अंदेशा भी था । पर टीम द्वारा शिवा के घर से कुछ लग्जरी गाड़ियां,टैक्टर और पिकप को बरामद किया गया । जहां प्रार्थी के बताए अनुसार ही सफेद रंग की बीएमडब्लू की लग्जरी बाइक भी बरामद हुई । विभाग के अधिकारी एडिशनल एसपी कमलेश्वर चन्देल ने पत्रकारों से चर्चा में सिर्फ एक वजनदार बंदूक नुमा लाइटर कुछ लग्जरी गाड़ियों की बरामदगी की बात कही पर सत्य अब भी लोगो के समझ से परे है ।
रायकोना गांव का यह मामला दिन ब दिन और भी गम्भीर होता जा रहा है विभाग के ढील के चलते आरोपियों के हौसले और भी बुलंद नजर आ रहे है । हालात इस कदर हो गए है कि दौलत के नशे में चूर ये आरोपी खुद को कानून,शासन प्रशासन से ऊपर समझ बैठे है । दौलत का नशा भी इन्हें इसकदर सिर चढ़ कर बोल रहा है कि इन्हें किसी भी बात का भय नही जहाँ ये फरारी का चोला रचकर खुलेआम घूम रहे ,दबंगाई कर रहे और प्रशासन मूकदर्शक बने सारे तमासे देख रही ।इन सभी बातों का परिणाम क्या होगा यह तो अब भविष्य के गर्भ में छुपा है । यह सब देखकर लोगो का मानना है जल्द ही कुछ और बड़ी अनहोनी हो सकती है । क्योकि ये दौलत के दम पर कुछ भी घटना को अंजाम देने नही झिझकेंगे । गौरतलब है कि अभी चुनाव का समय नज़दीक है आचार संहिता लगी हुई है जहाँ चप्पे चप्पे पर पुलिस मुस्तैद है पर ऐसे समय मे भी आरोपी शिवा साहू एवं उसके साथियों का ऐसे खुले आम घूमकर दबंगाई दिखाना बार बार अपने गांव अपने निज निवास बेखौफ आना जाना करना लोगो के समझ से परे है । वही पुलिस विभाग के गिरफ्त से अब तक आरोपियों का बचे रहना , विभाग द्वारा कोई कठोर पहल का न होना कई सारे आशंकाओं को जन्म दे रहा है । यह सारी बातें लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक छोटे से अपराध में पुलिस विभाग बड़ी फुर्ती से खोजबीन कर आरोपियों को धर दबोचती है पर इस हाईप्रोफाइल करोड़ो अरबों के लेनदेन एवं करोड़ो के अवैध संम्पत्ति के मामले में पुलिस विभाग की कार्यवाही अब तक अधर में ही लटकी हुई हुई आखिर विभाग इतने बड़े मामले को हल्के में क्यों ले रही है ,आखिर परिजनों ,पैसे बाटने वाले समर्थको,उक्त मामले में संलिप्त अन्य सदस्यों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ क्यों नही कर पा रही ,आखिर विभाग की जांच आगे क्यों नही बढ़ पा रही यही सभी बातें इनदिनों लोगो के बीच चर्चाओं में बनी हुई है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

क्या कहते है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
हाँ शिकायत आई हुई है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही जारी है । कुछ गाड़ियां जब्त की गई है आगे जो भी कार्यवाही होगी सभी के समक्ष जानकारी दी जाएगी ।
कमलेश्वर चंदेल
एडिशनल एसपी सारंगढ बिलाईगढ़

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts