सारंगढ़ बिलाईगढ़ 24 मार्च 2024// कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देश एवं सी.एम.एच.ओ. डॉ. अवधेश पाणिग्राही के मार्गदर्शन पर विश्व क्षय दिवस के उपलक्ष्य में समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में टी.बी. उन्मूलन एवं मतदान जागरूकता के संबंध पर शपथ कार्यक्रम किये गये। विश्व क्षय दिवस में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष का नवीन थीम “यश वी कैन इंड टीबी” है। शपथ उपरांत स्वास्थ्य अधिकारी/कर्मचारी जिसमें सी.एच.ओ./आर. एच.ओ./मितानीन ग्रामीण स्तर लोगों के बीच जाकर क्षय रोग के बचाव एवं मतदान जागरूकता अभियान के तर्ज में जन-जागरूक का कार्य किया गया। विश्व क्षय दिवस जागरूकता अभियान जिसका प्रमुख उद्देश्य क्षय रोग की अंत करना। हम सब इस कार्य हेतु संकल्पबद्ध है। ये 7 लक्षण टीबी का इशारा करते हैं। लम्बे समय तक सूखी खांसी आना
खांसी के साथ बलगम और खून आना, सांस लेने पर सीने में दर्द होना,बेचैनी और सुस्ती महसूस होना, भूख कम लगना और वजन घटना, रात में हल्का बुखार रहना
थकान और शरीर में दर्द रहना आदि।

डॉ. अवधेश पाणिग्राही सी.एम.एच.ओ. ने कहा टी बी लाइलाज बीमारी नहीं है इसे छुपाना नहीं चाहिए बल्कि जांच कराकर इलाज कराना ही हम सबका कर्तव्य है। भारत सरकार ने टीबी को खत्म करने के लिए कमर कस ली है। सभी कर्मचारी मन लगाकर काम करें। जिससे जल्द ही टीबी पर काबू पाया जा सके।
- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
