रायगढ़। प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल द्वारा आज दिनांक 20.03.2024 को पुलिस चौकी जोबी अंतर्गत शासकीय उच्चर माध्यमिक विद्यालय खम्हार जाकर स्कूली छात्राओं का करियर काउंसलिंग किया गया तथा छात्राओं को वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी के संबंध में जानकारी देकर सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरतने कहा गया । छात्राओं को पॉक्सो एक्ट, गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी देकर “अभिव्यक्ति ऐप” के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया । इस दौरान प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल ने छात्राओं को विपत्ति के समय आत्मरक्षा के तरीके बताये और पुलिस सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर डॉयल 112 की जानकारी दिया गया । प्रशिक्षु आईपीएस के साथ चौकी प्रभारी जोबी सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं हमराह स्टाफ भी मौजूद थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
