शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक महिला को पहले अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और फिर उनसे लगातार दुष्कर्म कर रहा था। मामला जशपुर जिले के कोतबा थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खुटसेरा में पदस्थ शिक्षक रामकुमार कश्यप शादी का झांसा देकर महिला से लगातार दुष्कर्म कर रहा था। महिला ने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया। इसके बाद महिला ने कोतबा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामकुमार कश्यप को उसके स्कूल से गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पेंड्रा से ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक शिक्षक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को हवस का शिकार बना लिया। पीड़ित महिला ने पहले घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तेरसु राम चौधरी को गिरफ्तार किया था।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
