रायगढ़ । थाना खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरगढ़ मेला में शांति व्यवस्था हेतु खरसिया पुलिस स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है । आज दोपहर मेला ड्यूटी में लगे खरसिया स्टाफ को मुखबीर से सूचना मिला कि मेला स्थल के आखरी छोर में एक व्यक्ति प्लाई बोर्ड पर तीर से निशाना लगवाने का रूपये पैसे का दांव लगवाकर “डांट” नामक जुआ खेला रहा है । तत्काल खरसिया पुलिस स्टाफ द्वारा जुआ खेला रहे व्यक्ति दयानंद साहू पिता गजालाल साहू उम्र 37 वर्ष निवासी नवापारा थाना मालखरौदा जिला सक्ती को पकड़ा जिससे दो नग प्लाई का बोर्ड, एक फ्लेक्सी, दो नग लोहे का तीर तथा नगदी रकम 700/ रूपये बरामद कर थाना लाया गया । आरोपित पर थाना खरसिया में धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया है । जुआ रेड कार्रवाई में थाना खरसिया के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, आरक्षक विशोप सिंह और प्रदीप तिवारी शामिल थे ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
