सारंगढ़ में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत लगभग 165 जोड़ियों का होगा सामूहिक विवाह..
सारंगढ़ बिलाईगढ़, /मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 7 मार्च को सुबह 11 बजे से लगभग 165 जोड़ियों का सामूहिक विवाह जिला मुख्यालय सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में किया जाएगा। इस योजना से वर वधु के एक जोड़े को 50 हजार रूपए तक पुरस्कार दिया जाता है, जिसमें पुरस्कार राशि और सामग्री शामिल है।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास ने सभी जनप्रतिनिधियों, समाज और इच्छुक नागरिकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील किया है। इस विवाह के लिए वर वधु की जोड़ी और उनके परिवार को सरकार की योजना का लाभ लेने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रेरित किया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
