10 मार्च को होगा भारत बंद? छत्तीसगढ़ की माटी से शंकराचार्यों ने दिया अल्टीमेडम..संतों ने सरकार से की यह मांग…
छत्तीसगढ़: 10 मार्च को होगा भारत बंद? शंकराचार्यों ने दिया अल्टीमेडम..संतों ने सरकार से की यह मांग…
हिंदू धर्म में गौ को देवता दर्जा दिया गया है। अब देश के शंकराचार्यों ने गाय को राष्ट्रीय गौ-माता को दर्जा मिलने के लिए सरकार को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि हमने गाय के पक्ष में आने वाली 10 मार्च को भारत बंद बंद बुलाया है।
अगर फिर मांग पूरी नहीं की गई तो सभी साधु-संत चार दिन बाद 14 मार्च को पैदल संसद तक पैदल मार्च करेंगे।
दो पीठ के शंकराचार्यों ने एक साथ की यह मांग
दरअसल, छत्तीसगढ़ में इस समय राजिम कल्प कुंभ चल रहा है। जिसमें देशभर के साधु-संत और शंकराचार्य पहुंचे हुए हैं। इसी दौरान द्वारिका पीठ के शंकराचार्य सदानंद सरस्वती और ज्योतिष-पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा-हमारे देश में गीता, गौ और गंगा को माता का स्थान दिया गया है, इसके बावजूद भी गौ हत्या रोकने के लिए को पहल नहीं हो रही है। गाय के प्रति लोगों का अमानवीय व्यवहार बंद नहीं हो रहा है।
75 सालों में किसी सरकार ने क्यों नहीं बनाए ये नियम
मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले-इन 75 सालों में ना जाने कितनी पार्टियों ने कितनी बार सरकारें बनाईं, धर्म के नाम पर वोट भी मांगे, लेकिन इन सभी दलों ने आज तक गौ हत्या को रोकने के लिए कोई सख्त नियम नहीं बनाए। इसलिए हमने मांग की है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा मिले, इसलिए 10 मिनट के लिए भारत बंद रहेगा।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
