सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 मार्च 2024/ रायगढ़ एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार को शिक्षित बेरोजगार युवक, महिला एवं पुरुष के लिए बकरी पालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण रहने खाने पीने के साथ निशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 5 मार्च से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार अगरबत्ती, सर्फ, साबुन निर्माण का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 11 मार्च से प्रारंभ होगा, जिसमें प्रशिक्षण के लिए इच्छुक भारतीय स्टेट बैंक स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, टीवी टॉवर रोड क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र के पीछे अतरमुडा रायगढ़ में और वाट्सअप नंबर 7974942078 पर भी सभी दस्तावेज भेजकर पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यकम के लिये 35-35 सीट निर्धारित है।

एसबीआई आरसेटी रायगढ़ के वरिष्ठ समन्वयक श्री श्रवण श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष एवं कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य हैं। प्रशिक्षणार्थी अपने साथ अंकसूची, आधार कार्ड, गरीबी रेखा राशन कार्ड, रोजगार गारंटी जॉब कार्ड, बैंक पासबुक एवं 05 रंगीन पासपोर्ट साईज का फोटो के साथ आवेदन करना होगा। प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी 7974942078, 8656919787, 7999984982 में संपर्क कर सकते हैं।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
