रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। साय सरकार ने किसानों से किए गए चुनावी वादे को एक-एक करके पूरा करते दिख रही है। राज्य में धान खरीद का दायरा बढ़ाने के बाद अब किसानों को धान की खरीद पर बोनस देने का वादा पूरा करने जा रही है।

किसानों को मिलेगा इतना रुपए
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि 3100 रुपए धान का दाम देने का वादा अब पूरा होगा। MSP के अतिरिक्त 917 रुपए प्रति क्विंटल मिलेगा। 26 लाख किसानों को एकमुश्त राशि मिलेगी। किसानों को 12 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर होगा। कांग्रेस 4 किस्तों में देकर दिखावा करती थी। अब साय सरकार इस वादे को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों का सबसे बड़ा सवाल है कि उनको धान का 3100 कब मिलेगा। यानी धान बेचने के बाद उसके अंतर की राशि उनको कब तक मिल जाएगी?
इन किसानों को मिलेगा लाभ
राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023 – 24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में प्रति क्विंटल 2183 रु. के दर से राशि का भुगतान किया गया है। धान खरीदी की जो अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रु. है इस राशि को पंजीकृत विपणन वर्ष 2023 – 24 में सभी 24 लाख 72 हजार किसानों को जारी की जाएगी। किसानों को बोनस राशि का भुगतान बेचे गए धान पर प्रति क्विंटल 917 रु. दी जाएगी।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
