सारंगढ़ बिलाईगढ़,/ राष्ट्रीय सॉफ्टबाल प्रतियोगिता बिहार के पटना में संपन्न हुआ, जिसमें देश के 26 राज्यों के खिलाड़ी उपस्थित रहे । इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के आत्मानंद विद्यालय के छात्र संकेत बंजारे स्वर्गीय राकेश बंजारे निवासी वार्ड क्रमांक 10 इस प्रतियोगिता में उपविजेता रहे । वही चंद्रहास यादव आत्मज दादू लाल यादव वार्ड नंबर 1 कुटेला साफ्टबाल जूनियर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पटना गए हुए थे, जिसे उपविजेता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । दोनों विजेताओं को कलेक्टर धर्मेश साहू द्वारा अपने चेंबर में बुलाकर पुष्प गुच्छ देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की है । विदित हो कि – सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दोनों उप विजेताओं को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ऑफिशियल व्हाट्सएप ,इंस्टाग्राम, टेली ग्राम में भी स्थान देकर विजेताओं को सम्मानित किए हैं ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
