पीएम मोदी करेंगे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के 16वे किश्त का वितरण…
सारंगढ़ बिलाईगढ़,/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश भर के किसानों को यवतमाल महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त की राशि 28 फरवरी को जारी की जायेगी, जिसका प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा। इस दिवस को पीएम-किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सभी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में तथा जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़, भाटापारा में यह कार्यक्रम मनाया जायेगा। जिसमें जिले के अधिकाधिक लाभार्थी कृषकों, कृषक मित्रों, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। उप संचालक कृषि श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने सभी कृषक बन्धुओं से अपील किया है कि अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी मुख्यालय में 28 फरवरी को उपस्थित होकर पीएम-किसान उत्सव दिवस के वेबकास्ट प्रसारण में सहभागी बने।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत भारत सरकार द्वारा पात्र कृषि भूमि धारक पंजीकृत कृषकों को प्रति वर्ष 3 किस्त में कुल राशि रू. 6000/- उनके आधार लिंक एवं डीबीटी एक्टिव, चालू बैंक खातें में अंतरित की जाती है। जिन कृषकों का ईकेवाईसी,आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग कार्य पूर्ण है। उनके बैंक खातें में किस्त की राशि अंतरित होता है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 62115 कृषकों के बैंक खातें में राशि 1699.22 लाख अंतरित किया जाना है।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
