रायगढ़ । दोपहर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ग्राम छोटे रेगड़ा जंगल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शराब रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी से 60 लीटर अवैध महुआ शराब कीजप्ती की गई है ।
कल दिनांक 24/02/2024 के दोपहर थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम छोटे रेगडा का एतवार सिंह जंगल किनारे अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी द्वारा थाने से प्रधान आरक्षक सुमन चौहान के हमराह आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, नंदकुमार पैंकरा को कार्यवाही के लिए रवाना किया गया । पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर महुआ शराब बिक्री करते मिले एतवार सिंह को हिरासत में लिया गया जिसके कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता वाले तीन प्लास्टिक जरकिन में भारा हुआ *60 लीटर महुआ शराब जप्त* कर थाना लाया गया है । आरोपी एतवार सिंह पिता सिबो मिंज उम्र 50 वर्ष साकिन छोटे रेगडा पर थाना चक्रधरनगर में आबकारी एक्ट की धारा 34(2),59(क) के तहत कार्यवाही किया गया है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
