सारंगढ़ बिलाईगढ़, /कलेक्टर श्री के एल चौहान और परियोजना निदेशक श्री हरिशंकर चौहान नगर पंचायत भटगांव के दौरे पर रहे। इस दौरान श्री चौहान ने नवीन तहसील भवन, वर्तमान तहसील भवन, सरकारी भूमि, तालाब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री चौहान ने तहसीलदारो से जमीन के प्रकरण की पूरी जानकारी ली। इसी प्रकार नवीन तहसील भवन के सभी कक्ष और शौचालय का निरीक्षण किया। श्री चौहान ने तहसीलदार को रिकार्ड रूम के लिए एक कक्ष को चिन्हांकित किया।

निरीक्षण के दौरान अधिवक्ता के समूह ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने उनकी मांगों को पूरा करने का आवश्यक व्यवस्था प्रक्रिया किया, जिससे अधिवक्तागण प्रसन्न हुए। श्री चौहान ने सीएमओ भटगांव से कहा कि तालाब के आसपास सफाई करवाएं और इस सुंदर तालाब को स्वच्छ और अच्छा व्यवस्थित रखें। इस अवसर पर सीएमओ मधुलिका चंदेल, सहित जनप्रतिनिधि और मीडियाकर्मी उपस्थित थे। दौरे के अंत में कलेक्टर श्री चौहान ने तहसीलदार श्री कमलेश सिदार, अर्पण कुर्रे और पटवारी के साथ सरकारी भूमि का स्थल निरीक्षण किया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
