थाना रजावली पुलिस टीम ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जेल भेजा है।
सीओ टूंडला अनिमेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध चलाये अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना रजावली विकल सिंह ढाका पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी उन्होंने सूचना पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इन्स्टाग्राम) पर हिन्दू देवी देवताओं के ऊपर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रील वायरल करने वाले अभियुक्त अंकित जाटव पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम गोथुआ थाना रजावली को गिरफ्तार कर लिया।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट पर हिन्दू देवी-देवताओं के बारे में टिप्पणी करते हुये सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना रजावली पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
