सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देशन में छ्त्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवम् ख़ान एवं खनिज विकास आधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज अधिकारी श्री एच डी भारद्वाज के जिला खनिज अमला द्वारा अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही किया गया। खनिज अमला द्वारा सारंगढ़ क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से मिट्टी उत्खनन में संलिप्त 02 जेसीबी और 5 ट्रैक्टरों पर कार्यवाही किया गया। 01 जेसीबी ब्रेकडाउन होने के कारण मौके पर ही 01 जेसीबी तथा 02 ट्रैक्टरों को सील किया गया तथा 01 जेसीबी एवम् 03 ट्रैक्टरों को थाना सारंगढ़ के सुपुर्दगी में दिया गया। खनि अधिकारी श्री भारद्वाज ने कहा कि कलेक्टर श्री चौहान के निर्देशानुसार जिले में खनिज से संबंधित अवैध कार्यों पर निरंतर कार्यवाही किया जाएगा।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




