सारंगढ़ बिलाईगढ़,/कलेक्टर श्री के एल चौहान ने सारंगढ़ के नजदीक स्थित शासकीय कृषि प्रक्षेत्र अमेठी के फसलों का निरीक्षण किया।श्री चौहान ने अमेठी प्रक्षेत्र को और अधिक विकसित करने एवं उन्नत बनाने के लिए आवश्यक निर्देश तथा मार्गदर्शन दिए। इस अवसर पर कृषि उप संचालक श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने फसलों के प्रगति के संबंध में कलेक्टर को जानकारी प्रदान किया। अमेठी प्रक्षेत्र के फसलों में गेहूं किस्म सीजी 04 और जीडब्ल्यू 366 को 4-4 हेक्टेयर में 5-5 क्विंटल बीज बोया गया, जिसका उत्पादन 60-60 क्विंटल गेहूं संभावित है। इसी प्रकार सरसों का उत्पादन 8 हेक्टेयर में 50 किलो बीज बोया गया, जिसका उत्पादन 40 क्विंटल संभावित है। इसी प्रकार टिवडा का 2 हेक्टेयर में 100 किलो बीज बोया गया, जिसका उत्पादन 12 क्विंटल संभावित है। इस प्रकार कुल 18 हेक्टेयर में 11.50 क्विंटल बीज बोया गया, जिसमें 172 क्विंटल उत्पादन संभावित है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
