सारंगढ़-बिलाईगढ़, शक्ति वंदन अभियान के तहत बरमकेला में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री के.एल चौहान, पूर्व विधायक पुनीत राम चौहान, जवाहर नायक सहित शिव कुमारी चौहान और नंदिनी वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत माता शारदा की पूजा वंदना से किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वसहायता समूह और बिहान से जुड़े संकुल संगठन के महिला पदाधिकारियों को योजनाओं के लाभ के लिए प्रोत्साहित करना था।
कलेक्टर श्री के.एल. चौहान ने कहा कि महिला समूहों की शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में महती भूमिका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को आप तक पहुंचाना, उसकी समुचित जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें। इतिहास में हम देखें तो समझ आता है कि महिलाएं बहुत सक्षम हैं, शक्तिशाली हैं और यह बिहान समूह एक बहुत बड़ी शक्ति है। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। ताकि वे अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए किसी पर आश्रित न हों। इन सभी योजनाओं का लाभ आप सभी स्वयं ले और अपने से जुड़े सभी लोगों को भी बताएं। कलेक्टर श्री चौहान सहित अतिथियों ने कई समूह के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी हरिशंकर चौहान, सीईओ जनपद प्रज्ञा यादव, कार्यक्रम प्रबंधक संदीप तम्बोली, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
