सरिया:- सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पदस्थ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है।

जिस पर दिनांक 12.02.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर सूचना मिला की आरोपी सेत कुमार बरिहा पिता स्व बाला बरिहा उम्र 52वर्ष निवासी ग्राम मारोदरहा थाना सरिया बिक्री हेतु अवैध शराब लेकर बांध तरफ से ग्राम मारोदरहा की ओर पैदल आ रहा है।
जिस मौके पर गवाहों के साथ घेराबंदी कर आरोपी सेत कुमार बरिहा को बांध के पास पैदल आते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर झिल्ली में 20 लीटर देशी हाथभट्टी महुआ शराब मिला ।
शराब के संबंध में आरोपी को नोटिस देने पर कोई वैध दस्तावेज होना नही बताया कि आरोपी के कब्जे से अवैध शराब को जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रमोद यादव, ओरधान आरक्षक अर्जुन पटेल के साथ सरिया पुलिस स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
