सरिया। उप पुलिस अधीक्षक मनीष कुंवर के अवैध शराब पर कार्रवाई के निर्देश पर सरिया पुलिस पुरी तरह मुस्तैद नज़र आ रही है। शायद इसी लिए थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने अपने मुख़बीर तंत्र को अवैध मादक पदार्थों पर निगरानी हेतु अलर्ट मोड पे रखा है। मुखबीर ने थाना मे मोबाईल से सूचना दिया कि ग्राम बोंदा का चुमन लक्ष्मे अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त है। किसी को शक ना हो इसलिए वह पैदल ही चावल या अन्य घरेलू समान है कहकर बोरी मे शराब रखकर पैदल ही तस्कारी करता है।
दिनांक 10/02/2024 इस चुमन लक्ष्मे के द्वारा अवैध रूप से हाथी भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु पिहरा से ग्राम बोंदा लेकर पैदल आ रहा है की सूचना जैसे ही थाना प्रभारी को मिली तत्काल श्री यादव ने हमराह स्टाफ एवं गवाहन के साथ बोदा के पास पिहरा रोड किनारे छुपे हुए थे, उसी दरम्यान एक व्यक्ति मुखबीर के बताये हुलिया का पिहरा कि ओर से पैदल आते मिला जिसे घेराबंदी कर पकडे तथा नाम पता पूछताछ करने पर अपना नाम चुमन लक्ष्मे पिता सुकलाल लक्ष्मे उम्र 40 वर्ष साकिन बोंदा थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0 निवासी होना बताया, तथा अपने कंधा में रखे प्लास्टिक बोरी के बारे में पुछताछ करने पर एक प्लास्टिक बोरी के अंदर प्लास्टिक पन्नी में भरा हुआ 25 लीटर हाथ भठ्ठी का कच्ची महुआ शराब किमती 5000 रूपये को पेश किया, जो धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही किया गया। उक्त
कार्यवाही में – थाना प्रभारी प्रमोद यादव प्र0आर0 सत्यम मंडलोई आरक्षक राजकुमार साव, अमर खुटें,महादेव बंजारा का अहम भूमिका रहा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
