सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 फरवरी 2024/महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड नंबर 10 जूनाडीह सहित जिले के ग्राम कांदुरपाली, मकरी, चुरेला और साराडीह में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए अंतिम तिथि 12 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन सभी भर्ती के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन जमा किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव या शहर का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में सरपंच और सचिव का हस्ताक्षर होना चाहिए। इसी प्रकार शहर के निवासियों के निवास प्रमाण पत्र में पटवारी और पार्षद का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
