छत्तीसगढ़ के रायपुर में सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चली है. इस फायरिंग में आरपीएफ (RPF) के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं.
ये घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6 बजे हुई है. वहीं जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम दिनेश चंद है. ट्रेन में सवार एक यात्री मोहम्मद दानिश को भी गोली लगी है. फिलहाल दानिश का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है.

सारनाथ एक्सप्रेस में हुई फायरिंग

रायपुर रेलवे पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को गाड़ी संख्या 15159 सारनाथ एक्सप्रेस में एक्सीडेंटल फायर हुआ. ये गोली सुबह 6 बजे चली है.
दिनेश चंद के सीने में लगी गोली
रेलवे पुलिस ने बताया कि रायपुर स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर सुबह करीबन 6 बजे कोच नंबर S/02 से उतरते समय आरपीएसएफ बल सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से एक्सीडेंटल फायर हुआ. इस हादसे में दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी.
एक अन्य यात्री मोहम्मद दानिश को भी लगा गोली
रेलवे पुलिस ने आगे बताया कि ऊपर बर्थ में नवरोजाबाद निवासी मोहम्मद दानिश और साइड में उसके पिता सोए हुए थे. गोली चलने की आवाज से दोनों उठे और देखा कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है. जिसके बाद जवान और मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान जवान दिनेश चंद्र की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मृत्यु हो गई. वहीं दानिश की हालत स्थिर है.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
