रायपुर। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब प्रदेश में ठंडकता बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि न्यूनतम तापमान में आने वाले दो दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
इसके साथ ही 11 से 14 फरवरी तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। विशेषकर 12 व 13 फरवरी को मध्य छत्तीसगढ़ में वर्षा होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अब मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बीते 10 वर्षों में इस वर्ष जनवरी का महीना सबसे कम ठंडा रहा। जनवरी के आखिरी सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो पूरे महीने ठंड गायब रही। फरवरी का भी पहला सप्ताह बीत चुका है और ठंड कमतर रही, हालांकि अब न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने के आसार हैं। गुरुवार को रायपुर सहित प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के चलते तेज धूप में भी ठंडकता का अहसास रहा। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान इन दिनों सामान्य से ज्यादा है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली ठंडी व शुष्क हवाओं के प्रभाव से शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। शनिवार 10 फरवरी से हवा की दिशा में बदलाव होगा। बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म व नमी युक्त हवाओं के कारण 11 से 14 फरवरी तक अलग-अलग हिस्सों में वर्षा होगी।
60 प्रतिशत से ज्यादा गिरा कारोबार
इस वर्ष जनवरी में गर्म कपड़ों का कारोबार 60 प्रतिशत से ज्यादा गिरा। ठंड नहीं पड़ने से बहुत से क्षेत्रों में गर्म कपड़ों के स्टाल बंद हो गए हैं। गर्म कपड़ों पर उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत से ज्यादा छूट दी जा रही है। पिछले वर्ष भी ठंड कम पड़ने से कारोबार को झटका लगा था।
- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
