आज 9 फरवरी को हिंदी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 में नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर्स और बॉलीवुड के बड़े कलाकारों की एक एंथोलोजी फिल्म आ रही है जिसका नाम लंतरानी है, जिसमें चमन बहार और पंचायत सीरीज फेम जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू , जॉनी लीवर बंगाल और साउथ के हीरो जिसू सेनगुप्ता, मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री निमिषा सजायन , छत्तीसगढ़ के स्टार राजेश अवस्थी, साथ ही संजय महानंद, भगवान तिवारी , सलीम खान आदि विशेष रूप से दिखेंगे इस सीरीज को गुल्लक के लेखक एवं फिल्मफेयर अवार्डेड दुर्गेश सिंह जी ने लिखा है एवं इस 2 घंटे की एंथोलोज में तीन कहानी है जिसमें तीन डायरेक्टर भास्कर हजारीका, गुरविंदर सिंह और कौशिक गांगुली है इसकी शूटिंग अंबिकापुर में हुई है इस एंथोलॉजी में एक कहानी *धरना मना है* नामक शीर्षक की फिल्म में राजेश अवस्थी और जितेंद्र कुमार मुख्य भूमिका में है, इस फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर एवं लाइन प्रोड्यूसर भी राजेश अवस्थी है राजेश अवस्थी की एक और वेब सीरीज जिसका नाम *अनारकी* है अप्रैल माह में अमेजॉन प्राइम में देखने को मिलेगी जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं ने काम किया है एवं राजेश अवस्थी भी मुख्य भूमिका में है।

- 15वें वित्त आयोग की राशि पर घमासान, जिला पंचायत में होगी बड़ी सुनवाई… - June 21, 2026
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026


