छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन महादेव सट्टा एप का मामला जमकर गूंजा है। पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक राजेश मूणत ने महादेव सट्टा एप मामले में दोषियों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया।

विधायक राजेश मूणत ने सदन में महादेव सट्टा एप मामले में सवाल पूछा कि महादेव सट्टा एप व अन्य सट्टा एप के संबंध में कब कब और क्या-क्या शिकायत की गई है? इस पर क्या-क्या कार्रवाई की गई है? मूणत ने कहा कि इस मामले में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के लोग शमिल है, यह काफी संवेदनशील मामला है। दुबई से इसका संचालन चल हो रहा है। इसका जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि महादेव सट्टा एप की कुल 28 शिकायत मिली है, 90 अपराध पंजीकृत किए गए हैं।
राजेश मूणत ने पुनः सवाल पूछा कि जांच कैसे होगी? जब वही अधिकारी हैं, वही पुलिसकर्मी हैं, तो जांच कौन करेगा? साथ ही उन्होंने सदन में मांग करते हुए कहा कि सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में जांच की घोषणा होनी चाहिए, फिर चाहे भले ही विधानसभा की कमेटी से करा ली जाये या फिर अन्य कमेटी से। इसका जवाब देते हुए गृहमंत्री ने कहा कि इस मामले में पूर्व से ही ईडी की जांच चल जारी है। कोई भी मछली या मगरमच्छ हो सब पकड़े जाएंगे।
मूणत ने सदन के बाहर भी पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव एप प्रकरण की गंभीरता पर सवाल प्रकाश डाला। मूणत ने कहा कि जब तक पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में फलने फूलने वाले “महादेव एप” के वास्तविक सरगनाओं/ छत्तीसगढ़ के युवाओं को ठगने वालों को सजा नहीं हो जाती है, चुप नहीं बैठूंगा। जिस लड़ाई को हमने 2 साल पूर्व शुरू किया था,उसे अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेंगे।
- स्वास्थ्य सेवाओं में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की बड़ी छलांग, दो माह में एनक्यूएएस स्कोर में 39.4% का सुधार… - June 21, 2026
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: “योग से युवा बनेगा भारत” — डॉ. वर्णिका शर्मा का प्रेरक संदेश… - June 21, 2026
- ड्रोन बनी आजीविका की उड़ान: सारंगढ़ की ‘लखपति दीदी’ सुनीता पटेल महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा… - June 21, 2026


