छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां हिंदुओं के मान प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई गई है. दरअसल खबर है कि हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की गई है. और इतना घटिया काम कोई और नहीं बल्कि एक स्कूल शिक्षक ने किया है.
जानकारी है कि शिक्षक के ओर कि जाने वाली ऐसी टिप्पणियों पर हिंदू संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गुस्सा चरम सिमा पर पहुंच गया है. जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया.

हिंदू संगठनों ने शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
बता दें कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुंडरदेही के शिक्षक महेंद्र चेलक ने हिंदू देवी-देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी की है. इससे नाराज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और हिंदू संगठनों ने शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की.
स्कूल के शिक्षक ने तीज-त्यौहारों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने दसवीं क्लास के वर्ग (अ) में हिंदू धर्म के देवी-देवताओं, तीज-त्यौहारों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की. जिसके बाद बच्चों और हिंदू धर्म के समाज पर गलत प्रभाव पड़ा. अब स्कूल के शिक्षा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
