रायपुर, पीडीएस दुकानों में स्टॉक की जाँच का मामला सदन में गूंजा. बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने मामला उठाते हुए सदन की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने की मांग की.
मंत्री दयालदास बघेल ने माना कि गड़बड़ी हुई है. इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही. बीजेपी विधायक कौशिक के सवाल के जवाब में खाद मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि पूर्व खाद मंत्री ने 24 मार्च तक स्टॉक सत्यापन पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन उस अवधि में सत्यापन पूरा नहीं किया गया था. उन्होंने बताया कि 216 करोड़ रुपए का चावल का स्टॉक कम पाया गया है.

इस पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि सदन की कमेटी बनाकर इस मामले की जाँच कराई जाये. केंद्र सरकार के भेजे गये चावल में गड़बड़ी हुई. इस मामले में क्या कार्रवाई की गई. धरमलाल कौशिक के साथ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर और राजेश मूणत ने भी कार्रवाई की मांग की. संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधायकों की कमेटी से इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी.
धरमलाल कौशिक ने इसके पहले सवाल किया कि पूर्व खाद मंत्री ने इसी सदन में पूछे गये एक सवाल के जवाब में कहा था कि 23 मार्च 2022 तक स्टॉक का परीक्षक कर रिपोर्ट पेश की जाएगी, लेकिन रिपोर्ट पेश नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि 24 मार्च तक परीक्षण कर जवाब देने की बात कही थी, लेकिन 23 मार्च को ही सत्रावसान कर दिया गया था. इसके बाद कोर्ट में मामला होने की बात कहकर जानकारी छिपाई. चावल में गोरखधंधा चल रहा है
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
