विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ। राज्यपाल ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिसंबर 2028 तक मुफ्त चावल दिया जाएगा।
इसके तहत छत्तीसगढ़ में 67 लाख 94 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित और नि:शक्तजन राशन कार्ड वालों को मासिक पात्रता के अनुसार चावल दिया जाएगा।

इसके अलावा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के पांच शक्तिपीठों कुदरगढ़, चंद्रपुर, रतनपुर, दंतेवाड़ा और डोंगरगढ़ को चार धाम की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। इसके लिए एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय विशेषताओं को पर्यटन विकास का केंद्र बनाया जाएगा। राज्यपाल ने कहा कि राजिम कुंभ (कल्प) को देश दुनिया के तीर्थ मानचित्र में सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारी सरकार जनहितैषी सरकार है, जिसका फोकस किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों पर है। उन्होंने राज्य लोकसभा आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतों का जिक्र करते हुए बताया कि मेरी सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी सीबीआई जांच का निर्णय लिया है।
अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित की गई। इससे पहले उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को याद करते हुए सुशासन दिवस पर 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 2 साल के धान के बकाया बाेनस 3716 करोड़ रुपए देने की भी जानकारी दी।
- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
