कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक व्यक्ति ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अनूठी पहल करते हुए अपनी बेटी की शादी में आए मेहमानों को उपहार के रूप में हेलमेट दिए। कोरबा शहर के मुड़ापार इलाके के निवासी सेद यादव के परिवार के सदस्य भी सोमवार को हुई शादी में हेलमेट पहनकर नाचे।

खेल शिक्षक सेद यादव की बेटी नीलिमा की शादी सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लंकाहुड़ा गांव के खम्हन यादव से हुई। अपनी बाइक से विवाह स्थल पर पहुंचे मेहमान उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब दुल्हन के पिता ने उन्हें उपहारस्वरूप हेलमेट दिया।
सेद यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘मुझे लगा कि मेरी बेटी की शादी सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का सबसे अच्छा अवसर है। मैंने मेहमानों से कहा कि जीवन अनमोल है और मैंने उनसे अपील की कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं क्योंकि ज्यादातर सड़क दुर्घटनाएं इसी कारण से होती हैं।’’ उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्य भी उनका समर्थन करने के लिए शादी में हेलमेट पहनकर नाचे। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मेहमानों को मिठाइयों के साथ करीब 60 हेलमेट बांटे।’’
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
