सारंगढ़ बिलाईगढ़, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड नंबर 10 जूनाडीह सहित जिले के ग्राम कांदुरपाली, मकरी, चुरेला और साराडीह में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए 12 फरवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन सभी भर्ती के लिए परियोजना अधिकारी कार्यालय, एकीकृत बाल विकास परियोजना, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन जमा किया जाना है। आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए योग्यता आठवी उत्तीर्ण निर्धारित है। इसी प्रकार आवेदिका को संबंधित गांव या शहर का निवासी होना चाहिए। गांव के मतदाता सूची में नाम दर्ज हो, निवास प्रमाण पत्र में सरपंच और सचिव का हस्ताक्षर होना चाहिए। इसी प्रकार शहर के निवासियों के निवास प्रमाण पत्र में पटवारी और पार्षद का हस्ताक्षर होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष तक होनी चाहिए। सभी दस्तावेज 8वी की अंकसूची, वोटर आईडी, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि के फोटोकॉपी में स्वयं के हस्ताक्षर कर स्वप्रमाणित होना चाहिए।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
