सारंगढ़ : सारंगढ़ खेल भाटा स्टेडियम में निरंतर 20 वर्षों से स्पोर्ट्स क्लब खेल एवं युवा कल्याण समिति तथा खेल प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित Mla Cup Scl अंतर राज्य स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 3 फरवरी 2024 को दोपहर 3:00 बजे खेल भाटा मैदान गढ़ चौक में संपन्न होगा। उक्त स्पर्धा के मुख्य अतिथि श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े विधायक सारंगढ़, कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती कविता प्राण लहरे विधायक बिलाईगढ़, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पदमा मनहर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष सारंगढ़ अरुण मालाकार जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं जिले के समस्त जनपद अध्यक्ष समस्त नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य गण एवं पाषर्द गण के कर कमलो से संपन्न होगा। स्पर्धा का प्रथम पुरस्कार 171000 एवं चैंपियन ट्राफी तथा द्वितीय पुरस्कार एक लाख रुपए एवं चैंपियन ट्रॉफी के साथ सेमीफाइनल हारने वाली टीमों को 11000 रुपए नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा जबकि मैन ऑफ द सीरीज 21000 नगद राशि एवं ट्राफी तथा फाइनल मैन ऑफ द मैच 11000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी के साथ अन्य आकर्षक इनाम रखे गए हैं। स्पर्धा में प्रथम मैच सारंगढ़ जीसीसी एवं जगदीशपुर के मध्य खेला जाएगा। स्पर्धा के संयोजक एवं आयोजक गोल्डी नायक आयोजन समिति के अध्यक्ष अजय बंजारे एवं स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष अश्वनी चंद्र अधिवक्ता सभी खिलाड़ीयो, मीडिया, खेल प्रेमियों और गणमान्य जन से बड़ी संख्या में उपस्थित की अपील की है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
