मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उनके मन में शासन-प्रशासन का खौफ ही नहीं रहा है. इसका ताजा उदाहरण ग्वालियर के डबरा से सामने आया है.

जहां एक 10वीं की छात्रा का अपहरण कर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं, दरिंदों ने छात्रा के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर चोट भी पहुंचाई. इतने से भी मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसे पुल से नीचें फेंक दिया. जिससे किशोरी के रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गए. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है. फिलहाल पुलिस ने घायल छात्रा के माता-पिता की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की पुलिस हर एंगल से जांच की जाने की बात कह रही है. पीड़िता दसवीं की छात्रा है. जिसकी उम्र 15 साल बताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए सुबह अपने घर से निकली थी. एक कोचिंग पर लेट हो जाने से बाहर दूसरे कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी. तभी रास्ते में उसके परिचित युवक बॉबी रावत और सतेंद्र मिल गए. इसी दौरान दरिंदों ने उसका जबरदस्ती अपहरण कर सहराई पुल के पास एक सुनसान इलाके में ले गए.
प्राइवेट पार्ट में डाला हाथ
आरोपियों ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का दावाब डाला. जब छात्रा राजी नहीं हुई तो बॉबी रावत ने अपने हाथों से उसके प्राइवेट पार्ट को चोटे पहुंचाई. वह किसी को कुछ घटना के बारे में ना बता सके. इसलिए आरोपियों ने सहराई पुल के ऊपर से नीचे फेंक दिया और आरोपी उसे फेंकने के बाद दोनो आरोपी फरार हो गए.
छात्रा की रीढ़ की हड्डी और पैर टूटे
घायल छात्रा को राहगीरों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने माता-पिता को बुलाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपियों के द्वारा पुल के ऊपर से नीचे फेंकने के कारण छात्रा की कमर की रीढ़ की हड्डी और दोनों पैर की हड्डियां टूट गई है. जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
छात्रा को 24 घंटे बाद आया होश
छात्रा के 24 घंटे बाद होश में आने के बाद पुलिस ने उसके बयान लिए और माता-पिता ने इस घटना की शिकायत थाने में की. वहीं पुलिस ने छात्रा के बयान और माता-पिता की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट, गैंगरेप, अपहरण, मारपीट, जान से मारने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुटी है, ताकि घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति का पता लग सके. इस संबंध में थाना प्रभारी यशवंत गोयल का कहना है कि छात्रा के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म और पुल से फेंकने का मामला दर्ज किया गया है. मामले की हर बिंदु से जांच की जा रही. कोचिंग और मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए जा रहे हैं.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
