सारंगढ़ बिलाईगढ़,/जमीन से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर संबंधी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने जिले के सभी राजस्व निरीक्षक (आर आई) को निर्देश दिया है कि वे 3 फरवरी को अपने मंडल कार्यालय में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन करें। प्राप्त आवेदनों पर निराकरण करें तथा संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें। उल्लेखनीय है कि यह शिविर छत्तीसगढ़ के सभी राजस्व निरीक्षक मंडलों में आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर के उपरांत जन समस्या निवारण शिविर प्रदेश के सभी तहसीलों में द्वितीय शनिवार 10 फरवरी को और सभी जिला मुख्यालय में तृतीय शनिवार 17 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। शिविर के दौरान पटवारी उपस्थित रहेंगे। इस आशय का पत्र राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर ने सभी कलेक्टर को जारी किया है।


- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
