Bank Account Security: बिना OTP के खाली हो जा रहे हैं बैंक अकाउंट, सरकार ने भी कहा रहें सजग, जानें तरीका
जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बेहतर होती जा रही है, वैसे ही वैसे चोरी और बेईमानी करने वाले लोग भी काफी ज्यादा सचेत हो गए हैं। अब वह किसी को फसाने के लिए दूसरे और कई नए तरीके लेकर आ गए हैं।
पहले यह ऑनलाइन साइबर क्राइम करने वालेआपको झूठी कॉल करते थे और कार्ड का नंबर पूछ कर वन टाइम पासवर्ड भेजते थे, जिसे अगर आपने बता दिया तो यह आपके अकाउंट से काफी सारे पैसे उड़ा देते थे। हालांकि अब यह ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले और भी ज्यादा चालाक और शातिर हो गए हैं।
अब तो ये बिना ओटीपी के ही लोगों के अकाउंट से पैसे उड़ा दे रहे हैं। यह मामला इतना गंभीर है कि इसे लेकर भारत के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चिंता जाहिर की है। सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा को लेकर चिंता तो जाहिद की ही गई है साथ ही लोगों को सजक रहने की चेतावनी भी दी गई है।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए कई नियम बदले हैं और कई तरीके भी अपने हैं, लेकिन फिर भी ये शातिर ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लोग नई-नई तकनीक निकालकर लोगों का पैसा उड़ा लेते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने लोगों को साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के लिए एक नया अलर्ट भी जारी किया है, ताकि वह इस तरह के नए फ्रॉड से बच सके। इसके अलावा लोगों को इस तरह के फ्रॉड को अंजाम देने के तरीके के बारे में भी बताया जा रहा है ताकि अगर उनके साथ कोई धोखा करना चाहे तो लोग उसके जाल में न फंसे।
होम मिनिस्ट्री के द्वारा जारी किए गए अलर्ट में कहा गया है कि स्कैम का यह बिल्कुल ही नया तरीका है। इसमें आपके खाते में मौजूद पैसे पूरी तरह से खाली हो जाते हैं और आपका अकाउंट बैलेंस भी जीरो हो जाता है। अब तो कई ऐसे कैसे भी सामने आ रहे हैं जिनमें बिना ओटीपी के ही पूरा अकाउंट खाली कर लिया जा रहा है। इसमें हैकर्स पहले तो लोगों को हैकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हैं, इसके बाद इन्हें इस नुकसान से सुरक्षा देने का भी दावा करते हैं और बाद में आपके सारे पैसे उड़ा ले जाते हैं।
वो आपको एक कोड बताते हैं और दावा करते हैं कि इसे नंबर के आगे लगाकर डायल करने पर आपका फोन सुरक्षित रहेगा। यह कोड आमतौर पर *401# होता है। इसमें आपको इस कोड के साथ किसी खास नंबर पर फोन करने को भी कहा जाता है। कई बार तो स्कैमर्स यह भी कहते हैं कि अगर आप यह नंबर डायल नहीं करेंगे तो आपका फोन बंद हो जाएगा और आप उससे कुछ भी काम नहीं कर पाएंगे। जो लोग उनके जाल में फंस जाते हैं वह यह कोड डाल देते हैं और इससे यह बड़ी आसानी से आपके अकाउंट से पैसे खाली कर सकते हैं।
दरअसल लोगों को नहीं पता है कि यह कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग का नंबर होता है जिससे आपकी सारी कॉल और मैसेज डिटेल उसे कोड के साथ डायल किए गए नंबर पर फॉरवर्ड हो जाती है। तो अगर आपको कोई फोन करके ऐसे कॉल करने को बोलता है, तो आपको उसे नंबर पर बिल्कुल भी कॉल नहीं करनी है।
कई बार तो वह आपको डरा कर कोई एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के लिए बोलते हैं। यह सभी वीपीएन एप्लीकेशन होते हैं, जिसके जरिए हैकर्स आपके फोन की सभी सेंसिटिव जानकारी निकाल सकते हैं। ऐसे में कभी भी कोई भी अनजान कॉल आए और आपको किसी भी नंबर पर कॉल या मैसेज करने के लिए कहे तो आपको उनके झांसे में नहीं आना है। ऐसे स्कैमर्स कॉल ही नहीं बल्कि मैसेजिंग सिस्टम का भी इस्तेमाल करते हैं, हालांकि किसी भी सरकारी एजेंसी या कंपनी के द्वारा हैकिंग से सुरक्षा देने को लेकर, इस तरह से आपको कॉल नहीं किया जाता है। इसलिए आपको ऐसी कॉलों से हमेशा बचना चाहिए और चीजों के बारे में भी पढ़ना चाहिए ताकि आप इन स्कैमर से भी बेव न बने और अपने पैसे भी न गवाएं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
