अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन रहा है। इस राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को किया जाना है। इस कार्यक्रम से पहले सभी जरुरी अनुष्ठान शुरू हो चुके है। राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मैसेज भी शेयर हो रहे है।
कई फेक मैसेजों की भी सोशल मीडिया पर भरमार आ गई है।

इसी कड़ी में एक और मैसेज इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। इस मैसेज में एक 500 रुपये का नोट दिख रहा है, मगर ये नोट आम पांच सौ रुपये के नोट की तरह नहीं है। दरअसल इस नोट पर भगवान राम और राम मंदिर की फोटो छपी है। सोशल मीडिया पर श्रीराम और राम मंदिर की फोटो के साथ 500 रुपये के नोट की फोटो लगातार ट्रेंड कर रही है।
इसके साथ ही ये भी वायरल हो रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से भगवान श्रीराम की तस्वीर वाले 500 रुपये के नई सीरीज के नोट जारी करने को लेकर कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। प्रभु श्रीराम और राम मंदिर की तस्वीर के साथ वायरल हो रहा 500 रुपये के नोट की फोटो पूरी तरह से फर्जी है।
बता दें कि इससे पहले भी भारतीय रिजर्व बैंक सोशल मीडिया में आई कई खबरों का खंडन कर चुका है। ये पहला मौका नहीं है जब सोशल मीडिया पर इस तरह का मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें नोट के डिजायन को बदलने की बात हो रही है। इससे पहले जून 2022 में भी खबरें आई थी कि महात्मा गांधी की फोटो की जगह नोट पर रवींद्रनाथ टैगोर की फोटो लगाई जाएगी। हालांकि ये सभी खबरें फर्जी साबित हुई है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
