सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 जनवरी 2024/ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री के एल चौहान के निर्देशन में शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय सारंगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नये मतदाता का पंजीकरण किया गया व फॉर्म 6 भराया गया। कालेज की छात्राओं ने ईवीएम मशीन में मतदान का ट्रायल वोटिंग किया। इसके साथ ही ईवीएम मशीन का प्रदर्शन सह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर चूड़ामणि गोस्वामी व गजेंद्र कुमार चौहान द्वारा पहली बार वोटिंग देने वाले मतदाताओं को दिया गया। कार्यक्रम में आवेश गोयल (महाविद्यालय स्वीप प्रभारी व ज़िला सहायक नोडल स्वीप) मुकेश पटेल , सहायक प्राध्यापक श्यामचरण नेताम व महाविद्यालयीन अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
