सनी देओल ने पिछले साल आई फिल्म ‘गदर 2’ से पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी. 2001 में आई फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा’ की सीक्वल फिल्म ‘गदर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स-ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
60 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी लागत से 10 गुना से भी ज्यादा कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था. अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की ताबड़तोड़ सफलता के बाद सनी देओल ने शानदार वापसी की और अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स की लाइन लग गई है. ये एक्टर अब जल्द ही एक बार फिर सलमान खान संग स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं.

जी, हां सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग इस महीने ही शुरू होने जा रही है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी मध्य से महबूब स्टूडियो में फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है और सलमान खान भी शुरुआती दिनों में सनी देओल संग शूटिंग करेंगे. ये दोनों एक्टर्स करीबन 5 साल बाद फिर से साथ नजर आएंगे. इससे पहले ये जोड़ी आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ में नजर आई थी.
डिजास्टर साबित हुई फिल्म
फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेंद्र ने बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के साथ लीड रोल निभाया था. इस फिल्म में भी सलमान खान कैमियो में नजर आए थे. ‘यमला पगला दीवाना’ की इस फ्रैंचाइजी फिल्म का बॉक्स-ऑफिस पर बेहद ही बुरा हश्र हुआ था. 26 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का खूब जोर-शोर के साथ प्रमोशन किया गया था, लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो मेकर्स को करोड़ों की चपत लग गई.
पहली फिल्म थी सुपरहिट
ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर लागत की आधी कमाई भी नहीं कर पाई थी. ‘यमला पगला दीवाना फिर से’ का लाइफटाइम कलेक्शन महज 15 करोड़ रुपये का था. इस फिल्म के बुरी तरह पिटने के बाद 5 साल तक इस जोड़ी ने साथ काम नहीं किया था. बता दें, इससे पहले ये जोड़ी साल 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ में दिखी थी. हालांकि, ‘जीत’ ने बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
