टीम इंडिया (Team India) मौजूदा समय में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. अफ़ग़ानिस्तान टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला 17 जनवरी को बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज ख़त्म होने के चंद दिनों के अंदर टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है.

जिसके लिए कल (12 जनवरी) को देर शाम चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने पहले 2 टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का ऐलान किया. वहीं टेस्ट सीरीज के अंतिम 3 मुक़ाबलों के लिए भी चीफ़ सिलेक्टर ने टीम स्क्वॉड का अनौपचारिक तौर पर ऐलान किया है और अंतिम 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) के चीफ़ सिलेक्टर ने इन 16 खिलाड़ियों को टीम स्क्वॉड में मौका दिया है.
पहले 2 टेस्ट मैच के लिए ध्रुव जुरेल को मिला डेब्यू करने का मौका
आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स और घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश से खेलने वाले स्टार युवा विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) मौजूदा समय में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इंडिया ए के लिए खेल रहे है लेकिन कल देर शाम हुए, पहले 2 टेस्ट मैच के टीम सिलेक्शन में ध्रुव जुरेल को 16 सदस्यीय टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया है. धुर्व जुरेल के अलावा चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर टीम इंडिया (Team India) के स्क्वॉड में केएल राहुल, केएस भरत को भी मौका दिया है.
अंतिम 3 टेस्ट के लिए मोहम्मद शमी को मिल सकता है टीम में मौका
इंग्लैंड (England) के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से हो रही है और चीफ़ सिलेक्टर अजित अगरकर ने पहले दो टेस्ट मैच के लिए चुने गए टीम स्क्वॉड में मोहम्मद शमी को उनकी इंजरी से पूरी तरह रिकवर न कर पाने के चलते टीम स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है लेकिन बीते कुछ घंटो पहले आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीफ़ सिलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) अंतिम 3 टेस्ट मैचों के लिए टीम स्क्वॉड में आवेश खान की जगह मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) को मौका दे सकते है.
पहले 2 टेस्ट मैच के लिए चुनी गई टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, वाई जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान ) और आवेश खान
अंतिम 3 टेस्ट मैच के लिए संभावित टीम स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), एस गिल, वाई जयसवाल, विराट कोहली, एस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन,रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान ) और मोहम्मद शमी


