रायगढ़, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कुल 15 प्रकरणों में 649.78 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई एवं 10 वाहनों को पकड़ा गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री गोयल के दिशा-निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में अन्य राज्यों से अवैध धान परिवहन/कोचिया बिचौलियों द्वारा धान क्रय-विक्रय हेतु किये जा रहे अवैध धान परिवहन रोक-थाम पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था बनाई गई है। जिसके तहत जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जो ओडि़शा राज्य से लगा हुआ है जिसमें 11 अंतर्राज्जीय चेक पोस्ट स्थापित किया गया है, वहां 24 घंटे निगरानी चेक पोस्ट ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। साथ ही राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सतत गश्ती एवं निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, मंडी विभाग के द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 12 प्रकरणों में 577.78 क्विंटल धान एवं 7 वाहन, जप्त किया गया है। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 03 प्रकरणों में 72.00 क्विंटल धान एवं 03 वाहन जप्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में 10 प्रकरण अन्तर्राज्जीय अवैध धान परिवहन के है। समस्त प्रकरणों में मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है। आगे भी सतत निगरानी रखते हुए अवैध धान परिवहन/भण्डारण/क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जावेगी। अंतर्राज्जीय सीमा एवं कोचियों पर कार्यवाही करते हुए 7 पिकप, एक ट्रक एवं दो टे्रक्टर में कुल 10 वाहनों से 1592 बोरी अवैध धान

- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




