अयोध्या में श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है। इस दिन देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। वहीं भगवान राम के ननिहाल की ओर से दान-पु्ण्य और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसी क्रम में लोगों के स्वास्थ्य संबंधी देखरेख के लिए छत्तीसगढ़ से सत्य साई संजीवनी हास्पिटल के डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ समेत 50 लोगों की मेडिकल टीम अयोध्या रवाना हो गई हैं।

धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस टीम को अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मेडिकल टीम में 20 डॉक्टर और 30 नर्सिंग स्टाफ हैं। यह टीम राम लला के भक्तों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी। यह मेडिकल टीम 45 दिनों तक अयोध्या में रहेगी। इसके बाद इतने ही दिनों के लिए दूसरी टीम भी भेजी जाएगी।
भक्तों का ध्यान रखेंगे सत्य साईं अस्पताल के स्टाफ
इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 500 साल बाद भगवान श्रीराम घर आ रहे हैं। यह इतनी शुभ घड़ी है कि हर कोई रामलला को देखने लालायित होगा। लाखों की संख्या में लोग रोज अयोध्या पहुंचेंगे। खुशी की बात है कि सत्य साईं अस्पताल की टीम भी वहां पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम रामलला के भक्तों का भी ध्यान रखेगी।
‘ननिहाल में खुशी का माहौल’
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भांजे के अपने घर में विराजमान होने की ननिहाल में जिस तरह की खुशी है, उसके शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता है। सत्य साईं हास्पिटल ने अयोध्या धाम में भक्तों की सेवा के लिए जो पहल की है वो अनुकरणीय है। रामलला की सेवा में उठाया गया आपका यह कदम स्तुत्य है।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
