पीएम मोदी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी का मामला दिन-प-दिन बढ़ता जा रहा है। मालदीव के मंत्रियों मरियम शिउना की पीएम मोदी पर भड़कीले बयान से पूरा देश नाराज है।
इस मामले में हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है। क्रिकेटर्स भी इसमें पीछे नहीं रहे। वीरेंद्र सहवाग से लेकर कई क्रिकेटर्स ने पीएम मोदी का सपोर्ट किया।

इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें माही ये कहते हुए नजर आ रहे है कि वह भारत से ही अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं और फिर दूसरे देशों की यात्रा करना चाहते हैं।
भारत-मालदीव विवाद के बीच MS Dhoni का वीडियो वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एमएस धोनी (MS Dhoni) कहते हुए नजर आ रहे है कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी को ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद है। धोनी ने कहा कि उन्हें कुछ समय की छुट्टी मिल रही और वे अब घूमना चाहते हैं। हालांकि, वे इसकी शुरुआत भारत से करेंगी, क्योंकि अपने देश में भी बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पर वे घूमना चाहेंगी।
वायरल हो रहे इस वीडियो में धोनी आगे बताते हैं कि वे काफी ज्यादा घूमते है, लेकिन छुट्टियों के लिए नहीं। अगर वे सच कहें तो छुट्टी मनाने के लिए बहुत ही कम समय गए हैं। वे उसी देश में ट्रैवल करते हैं, जहां पर क्रिकेट होता है। बाहर के देशों में भी माही ने कुछ नहीं देखा, क्योंकि वे क्रिकेट खेलने के लिए जाते थे और फिर खेलने के बाद वापस आ जाते थे।
आपको बता दें कि ये एमएस धोनी का पुराना वीडियो है, जो भारत-मालदीव विवाद के बाद फैंस द्वारा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
