भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग ठंड़ से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। इसी बीच मध्यप्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को 10 से पहले नहीं खोलने का निर्णय लिया गया है। शीत लहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है।

एमपी में सरकारी और निजी स्कूल जो जल्दी सुबह संचालित हो रहे हैं वह 10:00 बजे से संचालित होंगे, जबकि दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय और अशासकीय स्कूल भी सुबह 10:00 बजे से ही खुलेंगे। कक्षा 6 से 12वीं तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालक निर्धारित समय सारणी में ही होगा
स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव प्रमोद सिंह ने सभी जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किया है। बता दें कि स्कूलों के समय बदलाव का आदेश 20 जनवरी तक जारी रहेगा।
- सारंगढ़ दौरे पर आएंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, प्राकृतिक खेती, समीक्षा बैठक और योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल… - June 19, 2026
- उत्कर्ष योजना: 20 जून तक करें आवेदन, 5 जुलाई को होगी प्रवेश परीक्षा… - June 19, 2026
- 20 जून तक जनकल्याण शिविर, एक ही स्थान पर मिलेगा कई सरकारी योजनाओं का लाभ… - June 19, 2026

