बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान को कुछ समय पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। वहीं अब सलमान खान से जुड़ी एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। इस खबर के सामने आने के बाद से सबके होश उड़ गए हैं।

पुलिस कर रही जांच
दरअसल, अभिनेता सलमान खान के पनवेल स्थित अर्पिता फार्महाउस में दो युवकों ने घुसने की कोशिश की थी। अब पुलिस ने इस मामले में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। पनवेल ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अनिल पाटिल ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस इंस्पेक्टर पाटिल के मुताबिक, पंजाब के दो युवक अपने गांव में झगड़े के बाद बोरीवली आए थे। उन्होंने फर्जी आईडी कार्ड भी बनवाए थे। इन्होंने ही सलमान खान के फार्महाउस में घुसने की कोशिश की थी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
