ट्रक चालकों की हड़ताल से बढ़ी परेशानी, कई पेट्रोल पंपों में तेल खत्म, सब्जी और फल के दाम बढ़े…

IMG-20240103-WA0002.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर के कई राज्यों में ट्रक और निजी बस चालक हड़ताल पर हैं। हड़ताल की वजह से जालंधर में पेट्रोल-डीजल, दूध, सब्जी व अन्य जरूरी सामान की आवाजाही पर असर पड़ने लगा है।
जालंधर की बात करें तो ट्रक यूनियनों की हड़ताल के कारण शहर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगी हैं। लोग किसी भी तरफ तेल भरवाने के जुगाड़ में लगे हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)

हड़ताल के कारण कई पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो चुका है। वहीं कई में खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। कुछ पेट्रोल पंप में ईंधन खत्म होने के पोस्टर भी चस्पा हैं। बता दें कि जालंधर से कई शहरों में ईंधन की आपूर्ति होती है। पेट्रोल पंप मालिक मुनीष कुमार के अनुसार पेट्रोल व डीजल की किल्लत रविवार से ही शुरू हो गई थी। उनके पास जितना स्टॉक था, उससे रविवार व सोमवार का काम तो चल गया लेकिन मंगलवार शाम तक खत्म होना तय हैं।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.25 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (2)

गैस सिलिंडर की आपूर्ति भी हो सकती प्रभावित

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.38 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.37 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.39 (1)

टैंकरों की हड़ताल के कारण आम जनता को जहां पेट्रोल व डीजल की किल्लत से जूझना पड़ रहा है, वहीं गैस सिलिंडर की किल्लत से भी लोगों को दो-चार होना पड़ सकता है। दमन गैस के मालिक हरविंदर सिंह संधू ने बताया कि इंडेन गैस की आपूर्ति करने वाले ट्रक चालकों के हड़ताल में शामिल होने से गैस एजेंसियों में सिलिंडर की डिलिवरी नहीं हो पा रही है। अगर हड़ताल कुछ दिन चलती है तो लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.40
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.42 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.41 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.43 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.45 (1)

एक दिन में 20 प्रतिशत तक बढ़े सब्जी और फलों के दाम

ट्रक चालकों की हड़ताल का असर फल व सब्जियों पर दिखने लगा है। सब्जी थोक विक्रेता हनीफ के अनुसार सोमवार व मंगलवार को फल और सब्जियों की मंडियों में आवक न होने से इनके दाम भी बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को मंडी में प्याज की कीमत पांच रुपये व टमाटर की कीमत आठ रुपये प्रति किलो बढ़ गई। इसके अलावा फलों की कीमतों में भी 15 से 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। अगर हड़ताल लंबी चली तो फल व सब्जियों की सप्लाई रुक सकती है। इसका असर आम जनता पर पड़ना तय है।

सुनवाई न होने पर अपनाना पड़ा संघर्ष का रास्ता: संधू

ऑल पंजाब ट्रक यूनियन के प्रधान हैप्पी संधू ने कहा कि ट्रक चालक पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत करने की खातिर संघर्ष कर रहे हैं। कई बार सरकार तक अपनी मांग पहुंचाई गई लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। इसके चलते मजबूर होकर सोमवार को यूनियन ने हाईवे जाम किया। यूनियन का कहना है कि अगर अभी उनकी मांग नहीं पूरी की गई तो प्रदर्शन को एक बड़ा रूप दिया जाएगा।

डीसी ने कहा- लोग घबराएं नहीं, ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा प्रशासन

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने लोगों से न घबराने की अपील की। उन्होंने मंगलवार को जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम समेत अन्य तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों के साथ बैठक की।

डिप्टी कमिश्नर सारंगल ने इन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल व एलपीजी सप्लाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति पहुंचाने में कंपनियों का सहयोग करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईंधन की जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन की पूरी स्थिति पर कड़ी नजर है। ईंधन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। लोगों को घबराहट में आकर पेट्रोल-डीजल व अन्य चीजों की अधिक खरीदारी करने से बचना चाहिए।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50