छत्तीसगढ़ के कोरबा में धर्म सेना ने 101 परिवारों को हिन्दू धर्म से जोड़ा।
यह परिवारों हिन्दू धर्म छोड़कर दूसरा धर्म अपना लिया था। अब इन परिवारों को दोबारा विधि विधान से हिन्दू धर्म जोड़ा गया है। दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इन परिवारों का पैर धोकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन परिवारों का धर्म परिवर्तन किया गया था अब उनकी एक बार फिर हिन्दू धर्म में वापसी कराया गया।

गौरतलब है की छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का धर्म परिवर्तन की खबरें लगातार सुर्खियां बनती रही है। बीजेपी लगातार प्रदेश की पूर्व की कांग्रेस सरकार पर धर्म परिवर्तन रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगा रही थी। अब राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी ने धर्म परिवर्तन के खिलाफ मुहिम छेद दी है। इसी कड़ी में कोरबा कटघोरा में 101 परिवारों को विधि विधान से हिन्दू धर्म में घर वापसी कराया गया।
इस संबंध में धर्म सेना के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया। इसलिए अब उनका हिन्दू धर्म में वापसी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में ढाई सौ से ज्यादा हिन्दू परिवारों की घर वापसी कराई गई है। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पिछली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के राज्य में बड़े पैमाने परधर्म परिवर्तन कराया गया, इसी वजह से कांग्रेस सत्ता में आई थी।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




