सारंगढ़ बिलाईगढ़, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर आयोजित सुशासन दिवस पर राज्य शासन और कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी के निर्देशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश पांडेय के नेतृत्व में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स परिसर सारंगढ़ में शाम 4 बजे काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में अटल विचार गोष्ठी, काव्य विधा और निबंध लेखन का आयोजन किया गया। इसमें सारंगढ़ के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मोना मॉडर्न स्कूल और अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मंच संचालन और कविता पाठ शिक्षाविद प्रियंका गोस्वामी द्वारा किया गया। अतिथियों में अजय गोपाल, मयूरेश केशरवानी, महेन्द्र केजरीवाल, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एन. भगत, एबीईओ मुर्केश कुर्रे, सहायक संचालक कौशल विकास पुरूषोत्तम स्वर्णकार, प्राचार्य, शिक्षक नगरपालिका के उप अभियंता उत्तम कंवर, रोशन यादव, राजू यादव, गोविंद साहू एवं बड़ी संख्या में साहित्यिक श्रोतागण उपस्थित थे।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
