भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होने जा रही है। ये टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के लिए काफी खास रहने वाली है।
आर अश्विन के पास टेस्ट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से अपना नाम लिखवाने का बड़ा मौका है। वह एक बड़े रिकॉर्ड के काफी करीब है। एक ऐसा रिकॉर्ड जो अभी तक सिर्फ 1 भारतीय गेंदबाज के ही नाम है।

अश्विन के पास इतिहास रचने का मौका

रविचंद्रन अश्विन ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 94 टेस्ट मैच खेले हैं। 94 मैचों की 178 पारियों में गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 23.66 के औसत से 489 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने इस दौरान 34 बार जहां एक पारी में 5 विकेट लिए हैं, तो वहीं 8 बार एक मैच में 10 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। आर अश्विन टेस्ट में 500 विकेट पूरे करने से केवल 11 विकेट दूर हैं। बता दें भारत के लिए अभी तक टेस्ट में 500 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा एक ही गेंदबाज कर सका है। ये और कोई नहीं बल्कि अनिल कुंबले हैं। कुंबले ने भारत के लिए 619 टेस्ट विकेट लिए हैं। वहीं, क्रिकेट के इतिहास में कुल 8 गेंदबाज ही 500 टेस्ट विकेट का आंकड़ा छू सके हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट
शेन वॉर्न 708 विकेट
जेम्स एंडरसन 690 विकेट
अनिल कुंबले 619 विकेट
स्टुअर्ट ब्रॉड 604 विकेट
अश्विन का अफ्रीका में खराब रिकॉर्ड
रविचंद्रन अश्विन ने साउथ अफ्रीका में अब तक कुल 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 50.50 के औसत से सिर्फ 10 विकेट ही हासिल करने में कामयाब हो सके हैं। ऐसे में अश्विन को इसी सीरीज में 500 टेस्ट विकेट पूरे करने है तो उन्हें इन आंकड़ो को बदलना होगा। इसके अलावा अगर अश्विन का ओवरऑल अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन देखा जाए तो उन्होंने 13 मैचों में 21.95 के औसत से कुल 56 विकेट हासिल किए हैं।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
